ग्राहकों से मोबाइल में लेती थीं आर्डर
परचून की दुकान से मां-बेटी स्मैक बेचती है। नशे के शौकीन ग्राहकों से मोबाइल में आर्डर लेकर अन्य कई स्थानों पर स्मैक की डिलीवरी पहुंचाती है। धर्मवीर पुराना शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
चार साल पहले छात्रा ने प्रेम विवाह किया था
छात्रा कोमल ने चार साल पहले राज उर्फ धर्मवीर से प्रेम विवाह किया था। कोमल अनुसूचित जाति की है, जबकि धर्मवीर पिछड़ी जाति का है। उसके पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। कोमल ठाकुर युगराज सिंह कालेज से एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर रही है।
पुलिस खंगाल रही है सीडीआर
उसने पुलिस को बताया कि घरेलू और पढ़ाई खर्च के लिए धंधे में शामिल हुई थी। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल कब्जे में लिया है। सीडीआर के जरिए तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जांच में जुटी है। मामले में टीमें लगाई गई हैं। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।