फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट लगे होने से बच गई जान

Tue, 17 Jan 2017 01:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तेज रफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। फजलगंज फायर स्टेशन के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार अश्वनी प्रताप घायल हो गए। फायरकर्मी अपनी गाड़ी से उन्हें हैलट ले गए। वहां अश्वनी की हालत खतरे के बाहर बताई गई है। फजलगंज पुलिस का कहना है कि अश्वनी हेलमेट लगाए थे। इससे उनकी जान बच गई। बर्रा निवासी महेश प्रताप का बेटा अश्वनी बाइक से सोमवार रात फजलगंज से बर्रा की तरफ जा रहा था। फायर स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गई। इससे वह बाइक से उछल कर सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। शरीर पर कई जगह चोट भी आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें