फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: कोरोना से छह और मौतें, 168 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 25264

Fri, 02 Oct 2020 12:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में 168 नए पॉजिटिव मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में आरामतलबी की लाइफ स्टाइल से होने वाले डायबिटीज, थायरॉयड, हाइपरटेंशन आदि रोगों में कोरोना संक्रमण अधिक घातक हो रहा है। कोरोना संक्रमित छह और रोगियों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


इनमें ज्यादातर लाइफ स्टाइल संबंधी पुराने रोगों से पहले से ग्रसित रहे हैं। कोरोना मौत का आंकड़ा 670 हो गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 25264 है और इनमें 21398 रोगी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं।

एक्टिव केस 3196 हैं। गुरुवार शाम तक 168 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमित तीन रोगियों की मौत हैलट, एक रोगी की रामा मेडिकल कालेज और दो रोगियों की एयरफोर्स अस्पताल में मौत हुई है।
विज्ञापन


इनमें सीसामऊ के 76 साल के वृद्ध, देवपुर के 80 साल के वृद्ध, चमनगंज के 75 साल के वृद्ध, बर्रा के 46 साल के व्यक्ति, चमनगंज की 55 साल की महिला, नौबस्ता के 58 साल व्यक्ति हैं। इनमें ज्यादातर कोमॉर्बिड रहे हैं। कोरोना संक्रमण होने के बाद पुराने रोगों की दिक्कत बढ़ गई। इसके साथ ही निमोनिया हो गया। इसके अलावा 168 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें