फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: कोरोना से पांच महिलाओं समेत नौ रोगियों की मौत, 410 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 5680 हुई

Sat, 01 Aug 2020 10:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में संक्रमितों की संख्या 5416 हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना संक्रमण के साथ डायबिटीज, हृदय रोग, हाइपरटेंशन आदि रोगों से ग्रसित नौ लोगों की शनिवार को मौत हो गई। इनमें से पांच महिलाएं हैं। संक्रमण के बाद इन्हें निमोनिया हो गया था। सांस तंत्र फेल होने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


अब तक कुल 209 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, शनिवार को शाम तक 146 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देर रात आई रिपोर्ट में कोरोना के 264 मरीज और बढ़ गए। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5680 हो गई है। 2189 रोगी कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 3282 हैं।

हैलट में आठ और रामा मेडिकल कॉलेज में एक संक्रमित की मौत हुई है। गुजैनी की रहने वाली 50 साल की महिला, पुराना कानपुर की 56 साल की महिला, कल्याणपुर की 60 साल की वृद्धा, विजयनगर की 60 साल की वृद्धा और आरके नगर की रहने वाली 46 साल की महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, हाइपरटेंशन और गुर्दे की समस्याओं से जूझ रहे लालबंगला के 55 वर्षीय व्यक्ति, काकादेव के 52 वर्षीय, चौक सराफा के 43 वर्षीय व्यक्ति और रामा मेडिकल कॉलेज में साहबनगर निवासी 61 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।

यहां के निवासी हैं नए संक्रमित
श्यामनगर, किदवईनगर, मेडिकल कॉलेज परिसर, बाबूपुरवा, पांडुनगर, हर्षनगर, रावतपुर, लाजपतनगर, लाल बंगला, नयापुरवा, शास्त्रीनगर, जाजमऊ, अनवरगंज, कल्याणपुर, छोटी जूही, हरजेंदर नगर, रतनपुर, पनकी, कौशलपुरी, लाटूश रोड, बर्रा, नेहरू नगर, रतनलाल नगर, तिलक नगर, फूलबाग, कमला नगर, स्वरूप नगर, अशोक नगर, बेनाझावर, हूलागंज, फेथफुलगंज, मूलगंज, नयागंज, आजादनगर, तात्या टोपेनगर आदि क्षेत्रों में शनिवार को संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें