कानपुर में कोरोना से गुरुवार को चार महिलाओं की मौत हो गई। इन मरीजों को संक्रमण के अलावा डायबिटीज, हाइपरटेंशन, गुर्दा रोग और थायरॉयड की दिक्कत थी। इनमें से दो ने हैलट, एक ने तुलसी अस्पताल और एक महिला ने उन्नाव स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ा।
इसके साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 196 हो गई। जबकि एक ही दिन में रिकॉर्ड 280 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमित 4917 और 2087 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 2635 हैं। हैलट में गोविंद नगर की 45 वर्षीय महिला व मीरपुर कैंट की 40 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हुई।
वहीं, कछियाना की 61 वर्षीय महिला की मौत तुलसी अस्पताल और किदवईनगर निवासी 62 वर्षीय वृद्धा की मौत उन्नाव के निजी अस्पताल में हुई। नए संक्रमित मरीजों में उजियारी पुरवा, गोविंद नगर, आचार्य नगर, नवाबगंज, नौबस्ता, आजाद नगर, विष्णु नगर, बिल्हौर, सिविल लाइंस, दलेलपुरवा, दर्शनपुरवा, यशोदा नगर, फेथफुलगंज, हर्ष नगर, जरौली, कछियाना मोहाल, काकादेव, केडीए कॉलोनी, लखनपुर, मकरावटगंज, बर्रा, पांडु नगर, पनकी, साकेत नगर, श्याम नगर, शास्त्री नगर, तुलसी वाटिका, हरजेंदर नगर, कल्याणपुर, रावतपुर, सावित्री नगर, सीसामऊ, राम किशन नगर, आदर्श नगर, मसवानपुर, लालबंगला, जूही, पटेल नगर, जाजमऊ, तिलक नगर, लाटूश रोड,एनआरआई सिटी, शताब्दी नगर, विकास नगर आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
कानपुर आसपास छह की मौत, 441 नए संक्रमित मिले
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में गुरुवार को कोरोना से कानपुर में तीन, उन्नाव में दो और कन्नौज में एक मौत हो गई, जबकि 441 नए संक्रमित मिले। कानपुर में 163, कन्नौज में 74, जालौन में 47, हरदोई में 40, हमीरपुर में 24, फतेहपुर में 20, उन्नाव में 18, इटावा में 16, कानपुर देहात में 11, चित्रकूट में 14, औरैया में पांच, महोबा में चार, बांदा में चार, फर्रुखाबाद में लोहिया अस्पताल के सीएमएस पॉजिटिव निकले।