फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: कोरोना से चार और मौतें, 234 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 17583

Mon, 07 Sep 2020 10:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना से सोमवार को चार और मरीजों की मौत हो गई। 234 नए संक्रमित मिले। संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 489 हो गई है। मरने वाले मरीज संक्रमण के साथ डायबिटीज, हाइपरटेंशन समेत कई दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन


अब कुल संक्रमित 17583 और 13074 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें अस्पतालों व होम आइसोेलेशन में संक्रमण मुक्त हुए लोग शामिल हैं। एक्टिव केस 4020 हैं। हैलट में दो तथा कांशीराम अस्पताल व एयरफोर्स चिकित्सालय में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है।

इनमें पनकी के 70 साल के वृद्ध, बर्रा की 56 साल की महिला, लालबंगला के 50 साल के पुरुष और मीरपुर कैंट के 80 साल के वृद्ध शामिल थे। ये सभी पहले से भी दूसरी बीमारियों की गिरफ्त में थे। जिससे हालत बिगड़ती गई।
विज्ञापन


नए संक्रमितों में हरबंस मोहाल, दामोदर नगर, नारायण पुरवा, श्याम नगर, राजीव नगर, लाजपत नगर, बर्रा, नारियल बाजार, कोयला नगर, फीलखाना, रावतपुर, कल्याणपुर, आजाद नगर, सवाहीपुर, घाटमपुर, स्वरूप नगर, किदवई नगर, मकरावटगंज, मेडिकल कॉलेज परिसर, बाबूपुरवा, जरौली, विजय नगर, गीता नगर, देव नगर, भीतरगांव, रावतपुर गांव, अंबेडकरपुरम, विनायकपुर, जनता नगर, पनकी, रामबाग, रतनलाल नगर, नानकारी, यशोदा नगर, पशुपति नगर, मंधना, योगेंद्र विहार आदि इलाकों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें