फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छोटी सी लव स्टोरी’ का दुखांत

Sat, 06 Feb 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीराबाद थानाक्षेत्र के जवाहर नगर में दसवीं के छात्र को अपनी उम्र से बड़ी युवती से प्यार हुआ तो परिजन आड़े आ गए। छात्र के परिजनों ने विरोध करते हुए युवती के घर पर हंगामा कर दिया। इसपर युवती ने छात्र को एक पत्र लिखा, जिसमें रिश्ता तोड़ने की बात लिखी थी। यह बात छात्र के दिल में ऐसी घर कर गई कि उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


जवाहर नगर निवासी पंकज निगम स्प्रिंग और हार्डवेयर कारोबारी हैं। दो पुत्रों में बड़ा बेटा उज्ज्वल (16) बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में हाईस्कूल का छात्र था। परिजनों ने बताया कि इलाके में रहने वाली बीकॉम सेकेंड ईयर की स्टूडेंट से उज्ज्वल की पहले दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया।

उज्ज्वल की हरकतें देख परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन उसका युवती से मिलना-जुलना जारी रहा। इससे झल्लाए उज्ज्वल के परिजन बुधवार को युवती के घर पहुंच गए और विरोध करते हुए मोहल्ले में हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


बखेड़ा देख युवती ने छात्र को एक लेटर लिख कहा- ‘मैं अब तुम्हे छोड़ रही हूं। आपने मेरा विश्वास तोड़ा और परिजनों ने घर में हंगामा खड़ा करके मेरी मोहल्ले में बेइज्जती की है। तुम अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो और परीक्षा की तैयारी करो मुझे कभी फोन मत करना।

इससे आहत होकर छात्र ने गुरुवार देर रात अपने कमरे में साड़ी से बने फंदे से फांसी लगा ली। नजीराबाद पुलिस को छात्र के कमरे से युवती का भेजा गया लेटर भी मिल गया। नजीराबाद एसओ ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते उज्ज्वल ने सुसाइड किया है। लड़की और लड़के दोनों की उम्र में काफी अंतर था इसी बात को लेकर विवाद हुआ और छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें