देहरादून में प्रेमनगर थाने के पुलिसकर्मी से मारपीट करने और थाने में हंगामा करने के आरोप में उन्नाव की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जया पाठक के खिलाफ शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है।
विज्ञापन
2 of 10
पुलिसवाले से मारपीट करते हुए महिला जज
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार से अनुमति मिलने के बाद महिला न्यायिक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
3 of 10
पुलिसवाले से मारपीट करते हुए महिला जज
देहरादून स्थित पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे जया पाठक के बेटे रोहन पाठक की छात्रों से मारपीट हो गई थी। प्रेमनगर पुलिस ने 12 सितंबर को दोनों पक्षों के छात्राें को थाने बुला लिया था। इसी बीच जया अपने पति देवेश पाठक के साथ थाने पहुंची और पुलिस पर भड़क गईं।
4 of 10
पुलिसवाले से मारपीट करते हुए महिला जज
हंगामा होता देख एक सिपाही ने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। आरोप है कि इसी बात से नाराज जया ने सिपाही से मारपीट कर दी। एसओ नरेश राठौड़ ने उन्हें रोककर मारपीट पर एतराज जताया।
विज्ञापन
5 of 10
पुलिसवाले से मारपीट करते हुए महिला जज
आरोप है कि एसपी सिटी प्रदीप राय और सीओ सिटी चंद्रमोहन नेगी की मौजूदगी में भी पाठक ने पुलिस से अभद्रता की। सिपाही से मारपीट की वीडियो सोशल साइट पर वायरल भी हो गई।
विज्ञापन
6 of 10
वीडियो रिकॉर्डिंग से चर्चा में आया मामला
जिससे उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक यह मामला गरमा गया। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने कार्रवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
7 of 10
देहरादून में पढ़ता है जज का बेटा
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की तरफ से इस मामले में सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
8 of 10
जज द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल
उसी आधार पर प्रेमनगर थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ की तरफ से जया पाठक निवासी पशुनाथ प्लेनेट गोमतीनगर लखनऊ और हाल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) उन्नाव के खिलाफ धारा 332, 353, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
9 of 10
जज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
मारपीट के इस मामले में यूनिवर्सिटी की ओर से इस मामले के सभी आरोपियों को निलंबित कर निकाला जा चुका है।