फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टोल प्लाजा से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों की मांगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राजमार्गों पर लगातार बढ़ रहे ओवरलोड वाहनों की समस्या पर अब आरटीओ विभाग सख्त हो गया है। ओवरलोडिंग पर पाबंदी को प्रभावी बनाने के लिए आरटीओ (प्रवर्तन) राहुल श्रीवास्तव ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पत्र भेजकर टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की दैनिक सूची, उनके सीसीटीवी फुटेज और पूरा ब्योरा मांगा है ताकि ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया शुरू की जा सके। आरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि कानपुर मंडल के छह जिले कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया और इटावा से गुजरने वाले राष्ट्रीय व मुख्य मार्गों पर भारी संख्या में ओवरलोड वाहन चलते हैं। राज्य सरकार ने इस पर सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अभी तक टोल प्लाजा से कोई ब्योरा प्राप्त नहीं हुआ है। जल्द ही फिर से पत्र भेजकर जानकारी मांगी जाएगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें