फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शराब तस्करी का सरगना बिहार की जेल में निरुद्ध

Mon, 29 Jul 2024 02:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप:
विज्ञापन

-नेशनल हाईवे पर पकड़ा गया था अवैध शराब से लदा कंटेनर
-भरथना प्रभारी निरीक्षक को सौंपी गई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। कंटेनर से लाई जाई जा रही शराब की बरामदगी के मामले की विवेचना अब भरथना प्रभारी निरीक्षक करेंगे। मामले में अब तक की जांच में पता चला कि तस्करी का मास्टरमाइंड मौजूदा समय बिहार की किसी जेल में है।
कंटेनर दिल्ली का है। कंटेनर के मालिक ने कुछ महीने पहले ही हरियाणा पानीपत के एक व्यक्ति को बेच दिया था। कंटेनर आरटीओ विभाग से उस व्यक्ति के नाम ट्रांसफर नहीं हुआ था। मात्र एनओसी ट्रांसफर हुई है। जिसने कंटेनर खरीदा वह शराब तस्करी के ही एक मामले में बिहार की जेल में बंद है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग व थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में 25 जुलाई को आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर कस्बा बाईपास पर एक कंटेनर पकड़ा गया था। उसमें से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। चालक कंटेनर को छोड़कर भाग गया था। बुरादे की बोरियों भरकर शराब ले जाई जा रही थी।
कंटेनर से 100 कार्टून बरामद हुए थे, जिसमें से 200 पेटी अंग्रेजी डबल ब्लू ब्रांड की अंग्रेजी शराब हरियाणा प्रांत की छुपा कर बिहार ले जाई जा रही थी। थाना पुलिस ने इस संबंध में आबकारी विभाग के निरीक्षक रणजीत सिंह के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उसी दिन रात में पुलिस की एक टीम कंटेनर के बारे में पता लगाने के लिए दिल्ली भेजा गया था। कंटेनर पर फर्जी नंबर प्लेट छत्तीसगढ़ की लगाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने जब चेसिस से कंटेनर नंबर का पता लगाया तो वह दिल्ली का निकला। कंटेनर का मालिक दिल्ली के पीतमपुरा का निवासी निकला।
पुलिस ने जब इस संबंध में टीम के छानबीन कराई तो पता चला कि पीतमपुरा दिल्ली निवासी कंटेनर मालिक ने उस कंटेनर को कुछ माह पहले ही हरियाणा के पानीपत के एक व्यक्ति को बेच दिया था। लेकिन कंटेनर के कागजात आरटीओ कार्यालय से नए मालिक के नाम ट्रांसफर नहीं हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला कि कंटेनर खरीदने वाला व्यक्ति शराब की तस्करी के एक पुराने मामले में बिहार में किसी जेल में बंद है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अब शराब तस्करी के मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक भरथना करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें