फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शॉर्ट सर्किट से शराब की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
शराब की दुकान में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।  - फोटो : स्रोत:वीडियो
विज्ञापन
इटावा। शॉर्ट सर्किट से शराब की दुकान में आग लग गई। इससे बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें जली हैं। दमकल की टीम ने लगभग आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन क्षेत्र में जिला अस्पताल वाली रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान है। रविवार रात 10 बजे दुकानदार बंद करके गया था। करीब एक घंटे बाद दुकान से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग लग गई। राहगीरों और आसपास के लोगों ने दुकान संचालक ज्ञानेंद्र को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें जली हैं। संचालक ने बताया कि लगभग पांच लाख नुकसान हुआ है। सीएफओ सुभाष चौधरी ने बताया कि नुकसान का आकलन जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें