फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ने इस तरह ले ली ‘राजा‘ ‘बउआ’ की जान

Thu, 17 Nov 2016 06:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नवाबगंज कस्बा के शीतलगंज में अधिक शराब पीने से अबतक तीन की मौत
विज्ञापन
उन्नाव अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज में शराब ने सगे भाइयों ‘राजा‘ और ‘बउआ’ की जान ले ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन

शीतलगंज मोहल्ला निवासी बउवा (45) व  उसके छोटे भाई राजा (40) पुत्र शिवपाल की शनिवार शाम को शराब पीने के बाद हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया था। बउवा की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। राजा की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में भी सुधार न होेने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। बुधवार देर रात कानपुर ले जाते समय राजा ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही दोनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
मृतक राजा की पत्नी प्रेमा के अनुसार दोनों भाई शराब के लती थे। शराब पीने के बाद ही दोनों की हालत बिगड़ गई थी। इसके पहले शीतलगंज मोहल्ले के ही शेरा(55) की भी शराब पीने से की मौत हो चुकी है। स्प्रिट मिली शराब पीकर भाईयों की मौत होने की सूचना पर हसनगंज सीओ स्वतंत्र कुमार ने नवाबगंज कसबा स्थित स्प्रिट की दुकान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां खरीद-बिक्री और स्टाक का रजिस्टर सही मिला। सीओ ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि कहीं चोरी छिपे स्प्रिट तो नहीं बेची जा रही है। परिजनों से भी मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। परिवार के लोग अत्यधिक शराब पीने से मौत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें