फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेरठ की तरह शहर में भी सेटबैक घेरकर अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मेरठ की तरह यहां भी सेटबैक घेरकर धड़ल्ले से अवैध निर्माण किए गए। वर्तमान में सभी जोनों में इस तरह के निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं। कार्रवाई न होते देख किदवईनगर, साकेतनगर सहित विभिन्न मोहल्लों में भवन स्वामी पूर्व में छोड़े गए सेडबैक को भी शत प्रतिशत घेरकर निर्माण करा रहे हैं। इसमें केडीए की मिलीभगत की आशंका है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मेरठ में सेटबैक (इमारत के चारों तरफ अनिवार्य रूप से छोड़ी जाने वाली जगह) घेरकर किए गए अवैध निर्माणों के मामले में सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने वहां 859 अवैध निर्माण गिराने के आदेश दिए हैं। साथ ही इसे पूरे देश के लिए चेतावनी बताया है। मेरठ की तरह शहर में चमनगंज, बेकनगंज, कंघीमोहाल, बजरिया, पीरोड, काकादेव, पांडुनगर, रावतपुर गांव, पनकी, किदवईनगर, लालबंगला, श्यामनगर, आनंदपुरी सहित विभिन्न आवासीय योजनाओं मे इस तरह के निर्माण किए गए हैं। उधर, केडीए ऐसे निर्माणों को रोकने के बजाय नोटिस देकर खानापूरी कर रहा है। इससे इस तरह के निर्माण लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें