फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आफत: बेमौसम बारिश में अचानक गिरी बिजली, दो की मौत…पांच बुरी तरह झुलसे, सीएचसी में भर्ती

Thu, 10 Apr 2025 11:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: हथगाम थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र बेमौसम बारिश के साथ आसमान से आफत बरसी है। दरअसल, देवकली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी को हथगाम सीएचसी लाया गया, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

देवकली गांव के अरविंद कुमार (15) पुत्र सुदर्शन, कुलदीप (14) पुत्र जगतपाल, वंदना देवी (13) पुत्री संतोष पाल, बबलू ( 22) पुत्र शिवशंकर, सरवन (14) पुत्र राम शंकर, श्यामू (14) पुत्र मोहन, सुशील यादव (27) पुत्र राम जानवरों को चराने जंगल गए थे। तभी अचानक बारिश होने लगी।

विज्ञापन

महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे सभी
बारिश से बचने के लिए सभी लोग महुआ के पेड़ के नीचे आ गए। अचानक बिजली गिरने से अरविंद कुमार व कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वंदना, बबलू, सरवन, श्यामू और सुशील झुलस गए। सभी को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने अरविंद कुमार व कुलदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें