फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: गरज-चमक के साथ गिरी बिजली…दो किसानों की मौत, खेत पर गेहूं की कटाई और मड़ाई के लिए गए थे किसान

Thu, 10 Apr 2025 03:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: रसूलाबाद व मैथा में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों खेत पर गेहूं की कटाई और मड़ाई के लिए गए थे।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में तेज हवा संग गरज चमक के साथ रसूलाबाद व मैथा में बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से खेत पर मौजूद दो किसानों की मौत हो गई। रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के दलिकपुर महाराजपुर निवासी रामपाल ने बताया कि वह पिता होरीलाल राठौर (55) के साथ सुबह 6:30 बजे खेत पर गेहूं काटने गए थे। कुछ देर बाद मौसम खराब देख वह घर वापस लौट आया, जबकि पिता खेत पर बने रहे।

विज्ञापन

इसी बीच गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। इस पर पिता होरीलाल खेत के पास जामुन के पेड़ के नीचे आकर बैठ गए। इसी बीच उनके ऊपर तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली आ गिरी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। एसडीएम सर्वेश कुमार ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत आर्थिक मदद पीड़ित परिवार को दी जाएगी। वहीं, मैथा तहसील क्षेत्र के ग्राम भीखर नौबस्ता निवासी राजेंद्र प्रजापति (55) के ऊपर बिजली गिर गई।

विज्ञापन

रास्ते में तोड़ दिया दम
इससे उनकी भी मौत हो गई। मृतक के पुत्र दीपांशू ने बताया कि पिता गुरुवार की सुबह गेहूं की फसल काट कर घर आ रहे थे। रास्ते में मौसम खराब होने के कारण गरज चमक के साथ बूंदाबादी शुरू हो गई। इसी बीच उनके ऊपर बिजली आ गिरी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल लेकर कानपुर जा रहे थे, रास्ते में दमतोड़ दिया। घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें