आंधी-तूफान के वक्त बिजली कड़कने से अस्थमा का अटैक पड़ सकता है। इसके साथ ही जिन्हें अस्थमा नहीं है, उन्हें यह रोग हो सकता है। जिन लोगों के अंदर सांस की एलर्जी की समस्या छिपी हुई है, उनमें रोग उभार मार सकता है। यह खुलासा आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ डॉ. फ्रैंकथियन के अंतरराष्ट्रीय शोध में हुआ है।
यह शोध नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन पल्मोनरी डिजीजेज (नैपकॉन) में प्रस्तुत किया गया, जिसने सांस रोग विशेषज्ञों को चौंका दिया है। खुलासे के बाद इस दिशा में सांस रोग से संबंधित विभिन्न संस्थाएं शोध की तैयारी कर रही हैं। नैपकॉन के साइंटिफिक सचिव और इंडियन चेस्ट सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसके कटियार ने बताया कि इसे थंडर स्टॉर्म अस्थमा नाम दिया गया है।