फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईटेंशन लाइन पर गिरी आकाशीय बिजली, 16 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बारिश से गुरुवार दोपहर बिठूर में दोपहर 12:30 बजे हाईटेंशन लाइन पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे 16 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। केस्को कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया और रात आठ बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

दोपहर के समय तेज बारिश के दौरान बैकुंठपुर में जगन्नाथ मंदिर के सामने हाईटेंशन लाइन पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे कई जगह इंसुलेटर फुंक गए। ब्रेकडाउन की वजह से बिठूर कस्बे, बैकुंठपुर, तिसजा, रमेलनगर, पैगूपुर, भिड़ईया, ईश्वरीगंज समेत 16 गांव प्रभावित हुए। केस्को के अवर अभियंता सूरज शुक्ला ने बताया कि बिजली गिरने से 14 जगह इंसुलेटर फुंक गए थे जिन्हें बदला गया। रात आठ बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें