फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीना हराम, चहुंओर जाम का झाम

Fri, 09 Dec 2016 08:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

-शहर के मुख्य मार्ग पर लगने वाली फल मंडी व निर्माणाधीन डिवाइडर बना जाम का कारण
-जिला प्रशासन पूर्व में फल मंडी को पालिका के बैंक मैदान में कर चुका है स्थानांतरित
-लेकिन पालिका व प्रशासनिक अफसरों की ढिलाई के चलते मुख्य मार्ग में लग रही फल मंडी
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव शहर इन दिनों जाम के झाम से जूझ रहा है। मुख्य मार्ग पर लगने वाली फल मंडी व निर्माणाधीन डिवाइडर इसका मुख्य कारण बने हैं। शहर में डिवाइडर निर्माण के चलते एक ओर की रोड बंद ही रहती है और दूसरी ओर इस रोड पर लगने वाली फल मंडी के कारण वाहनों को निकलने में दिक्कतें होती हैं। फल मंडी को पालिका के बैंक मैदान में स्थानांतरित किए जाने का आदेश भी अफसरों व दुकानदारों ने दरकिनार कर दिया है।
विज्ञापन


तत्कालीन जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने मुख्य मार्ग पर लगने वाली फल व सब्जी मंडी को पालिका के बैंक मैदान में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद लोगों को शहर में जाम से निजात मिल गई थी। लेकिन कुछ दिनों तक सब ठीकठाक रहने के बाद दुकानदारों ने धीरे-धीरे मंडी को फिर से शहर में ही लगाना शुरू कर दिया।

वहीं बीते कुछ दिनों से मुख्य मार्ग पर चल रहे डिवाइडर निर्माण व फल मंडी लगने के चलते शहर में भीषण जाम लगा रहता है। वहीं फल मंडी न लगने से बैंक मैदान कूडे़ के ढेर में तब्दील हो गया है। फल मंडी को जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए स्थान पर न लगने और इस ओर पालिका अधिकारियों के गंभीर न होने से समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें