हरदोई में भूमि के विवाद में छह वर्ष पूर्व किसान की हत्या के मामले में अपर जिला जज प्रथम अजय कुमार सिंह ने छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों में तीन सगे भाई भी शामिल हैं। इन सभी पर 17-17 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
अदालत के समक्ष चले मुकदमे की अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राकेश कुमार वाजपेयी के अनुसार घटना की रिपोर्ट बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुर मजरा रामपुर मझियारा निवासी उमेश कुमार ने दर्ज कराई थी।