फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: हत्या में तीन सगे भाइयों समेत चार को उम्रकैद, पांच वर्ष पुरानी घटना में आया न्यायालय का फैसला

Fri, 16 Oct 2020 12:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरदोई जिले में पांच वर्ष पहले अतरौली थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में अपर जिला जज प्रथम संजीव कुमार सिंह ने तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


चारों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम महादेव घाट खेरवा निवासी राम सहाय ने अपनी सहन की भूमि की सुरक्षा के लिए उसके चारों ओर टटिया लगा रखी थी।

गांव के ही रुन्नी उर्फ रुनई, गोपाल कश्यप, कल्लर उर्फ कालीचरन पुत्रगण द्वारिका व सरवन पुत्र रुन्नी उर्फ रूनई अक्सर उक्त टटिया उखाड़ देते थे। 31 जुलाई 2015 को रात आठ बजे इसी रंजिश को लेकर रुन्नी उर्फ रुनई व उसके भाई व उसके पुत्र सरवन ने लाठी-डंडे लेकर रामसहाय के घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


चारों ने वादी की मां धन्नो को लाठी-डंडों से पीट दिया। बचाने आये गुरुदयाल, प्यारेलाल व बिटोला देवी को भी गंभीर चोटें आई थी। भरावन अस्पताल में इलाज के दौरान धन्नो की मौत हो गई थी।

न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश कुमार वाजपेयी ने पैरवी की। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई पूरी कर चारों अभियुक्तों को हत्या के अपराध का दोषी पाया। चारों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें