फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में छह अभियुक्तों को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। साल 2014 में देवराहट में दो लोगों की हत्या के मामले में एडीजे-12 की अदालत ने छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

एडीजीसी अवि सक्सेना ने बताया कि देवराहट कस्बा में पुरानी रंजिश के कारण 14 जनवरी 2014 को मारपीट के बाद यहीं के रहने वाले ओमप्रकाश व विजय की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग घायल हुए थे। मामले में देवराहट के रहने वाले कालूराम, पारद, बादाम सिंह, जगराम, नंदकिशोर, ममता व नेकराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई एडीजे-12 डॉ. शालिनी सिंह की अदालत में चल रही थी। एडीजीसी ने बताया कि सुनवाई के दौरान आरोपी नेकराम की मौत हो चुकी है। साक्ष्यों के आधार पर छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही सभी पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें