यूपी के फर्रुखाबाद जिले में लेफ्टिनेंट कर्नल के बेटे ने आवास खाली कराने के लिए सेना के अधिकारी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि शिक्षक और रसोइया आदि को भी घर में नहीं जाने दिया जा रहा है। बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र ने जिलाधिकारी को पत्र देकर शिकायत की। डीएम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एसपी को मामला देखने को कहा गया है।
लेफ्टिनेंट कर्नल मुकुल चौहान करीब सात माह पहले फतेहगढ़ रेजिमेंट से जम्मू तबादला हो गया। उनका बेटा पृथ्वी बल्लभ चौहान फतेहगढ़ स्थित कैंट क्षेत्र में गोल्फ कोर्स के पास स्थित सेना के आवास में अकेला रहता है। वह इंटरमीडिएट का छात्र है।