फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसए में लाइब्रेरी का बढ़ेगा समय, पहले सुरक्षा व्यवस्था होगी प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रविवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निरीक्षण के बाद सोमवार से विश्वविद्यालय प्रशासन ने सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। राज्यपाल के निर्देशों के अनुसार संस्थान में विभिन्न कार्यों पर अमल शुरू कर दिया गया है। विवि प्रशासन के अनुसार छात्राओं की मांग पर लाइब्रेरी का समय बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है पर उससे पहले परिसर में सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने विभिन्न मांगों को राज्यपाल के सामने रखा था। छात्राओं ने बताया था कि शाम 5:30 बजे तक उनकी कक्षाएं संचालित होती है। क्लास से लाइब्रेरी पहुंचने में आधा घंटा लग जाता है। छह बजे लाइब्रेरी के बंद होने का समय है। ऐसे में लाइब्रेरी में पढ़ने का मौका ही नहीं मिल पाता। इस पर राज्यपाल से मिले निर्देश के बाद प्रशासन स्तर पर मंथन किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि लाइब्रेरी का समय बढ़ाने का निर्णय जल्द लिया जाएगा, हालांकि उससे पहले सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना जरूरी है। विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, छात्राओं ने खेलकूद की गतिविधि न होने की भी शिकायत की थी। प्रथम वर्ष की छात्राओं ने बताया था कि उनको जानकारी नहीं थी कि खेलकूद की गतिविधि भी होती है। इस पर राज्यपाल ने इसे दुरुस्त करने को कहा था। इसके बाद खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में भी पहल की जा रही है। खेलकूद के लिए मैदानों को तैयार किया जा रहा है और जल्द ही स्पोर्ट्स का विस्तृत शेड्यूल जारी किया जाएगा।


प्रयोगशालाओं में आएंगे केमिकल, विभागों से मांगी डिमांड
निरीक्षण के बाद सभी डीन, विभागाध्यक्षों, वार्डन से उनकी जरूरत के अनुसार प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। सोमवार को सभी अधिकारी प्रस्ताव और बजट तैयार करते रहे। सभी विभागों की प्रयोगशालाओं को भी दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है। केमिकल, उपकरणों की लिस्ट मांगी गई है। डीएसडब्ल्यू डॉ. मुनीश कुमार ने कहा कि बाथरूम दुरुस्त कराए जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य मांगों पर भी काम किया रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें