उत्तर प्रदेश में इटावा के चकरनगर स्थित प्राइमरी स्कूल के बाथरूम में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन अधिकारी हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। वजह पता करने के लिए वन क्षेत्राधिकारी शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने के लिए बरेली रवाना हो चुके हैं।
चकरनगर सेंचुरी क्षेत्र होने के कारण चंबल नदी में जहां एक ओर जलीय जीव घडिय़ाल, मगरमच्छ, कछुआ, डॉलफिन को संरक्षित कर उनके कुनबे को बढ़ाने का प्रयास हो रहा है, वहीं वन क्षेत्र में तेंदुए, लकड़बग्गा, शाही, सूकर, शावर जैसे संरक्षित जीवों की उपेक्षा हो रही है।