फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बकरी मारकर दोबारा पहुंचा तेंदुआ कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। बढ़पुरा क्षेत्र के गांव पुल की मढै़या में तेंदुए ने दिनदहाडे खेत पर चर रही बकरी पर हमला कर दिया। तेंदुआ बकरी को घसीटकर बीहड़ की ओर ले जा रहा था तभी ग्रामीणों के शोर मचाने से वह भाग गया। इसपर गांव के लोगों ने मृत बकरी के पास मोबाइल रखकर दोबारा बकरी लेने आने तेंदुए का वीडियो बना लिया। तेंदुए की गांव में चहलकदमी से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


पुल की मढ़ैया निवासी राजकुमार रविवार को गांव से कुछ दूरी पर खेतों में अपनी बकरियों को चरा रहा था। तभी बीहड़ की ओर से दौड़कर आये तेंदुए ने उसकी एक बकरी पर हमला कर दिया और वह बकरी की गर्दन पकड़कर उसे बीहड़ की ओर घसीटकर ले जाने लगा। तेंदुए के हमले को देख राजकुमार डर गया और शोर मचाने लगा। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग लाठी डंडे के साथ तेंदुए का पीछे दौड़ पड़े।
शोर सुनकर तेंदुआ मृत बकरी को छोड़कर बीहड़ में घुस गया। तभी गांव के युवकों ने बकरी के पास मोबाइल फोन रखकर वीडियो रिकार्डिंग शुरू कर दी और दूर चले गए। कुछ देर बाद तेंदुआ फिर से वापस आया और बकरी को उठाकर ले गया। इससे तेंदुए की यह हरकत मोबाइल में कैद हो गई।
विज्ञापन

दिनदहाड़े तेंदुए के बकरी पर हमला करने से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। गांव के लोगों का कहना है कि खेतों में दिन के समय बच्चे भी आते जाते रहते हैं ऐसे में तेंदुआ बच्चों पर भी हमला कर सकता है। यही नहीं खेत में अकेले काम करने वाले किसान भी तेंदुए के हमले का शिकार हो सकते हैं। इस घटना के बाद से आस पास के गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। गांव के लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि गांव में चहलकदमी करने वाले तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए जिससे कोई अनहोनी न हो।



गांव के पास का क्षेत्र आरक्षित वन क्षेत्र है। जिसमें तेंदुआ, लकड़बग्घा व अन्य जंगली जानवर रहते हैं। गांव के लोगों को सुरक्षित रहने के लिए बीहड़ के आसपास नहीं जाना चाहिए। वन विभाग पहले भी लोगों को बीहड़ के आसपास मवेशियों को न ले जाने के प्रति चेता चुका है।
विज्ञापन


अशोक कुमार शर्मा, रेंजर वन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें