वन्यजीवों का ट्रेन से कटकर मरने का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। चित्रकूट जिले में मुंबई-हावड़ा रूट पर सतना मानिकपुर रेलखंड के टिकरिया और मारकुंडी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से टकराकर तेंदुआ की मौत हो गई।
बुधवार सुबह रेल कर्मियों की सूचना पर वन विभाग के अफसर सक्रिय हुए और पड़ताल की। इससे पहले भी तेंदुआ और जंगली बिल्ली की मौत होने से वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।