Farrukhabad News: पचपुखरा गांव में तेंदुआ ने भैंस के बच्चे को मार डाला और खेतों में खींचकर ले गया, जहां काफी हिस्सा खा लिया। ग्रामीणों के शोरगुल से सरसों के खेतों में घुस गया।
फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव पचपुखरा में शनिवार तड़के एक घूमन्तु भैंस के बच्चे पर तेंदुआ ने हमला बोल दिया। उसे खींचकर काफी दूर खेतों में ले गया। वहां काफी हिस्सा खा लिया। ग्रामीणों के शोरगुल पर सरसों के खेत में घुस गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना और थाना पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गईं। फिलहाल सरसों के खेत के चारों तरफ छतो पर लोग निगरानी कर रहे हैं। वन विभाग के एसडीओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने तेंदुआ होने की जानकारी दी है। पिंजड़ा लगाया जा रहा है। कानपुर की टीम बुलाई जा रही है।