फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के हमीरपुर में तेंदुए का आतंक, 7 लोगों को किया जख्मी

Sun, 11 Nov 2018 12:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
तेंदुए ने सात लोगों को किया जख्मी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में रविवार को तेंदुए के आतंक से पूरा गांव सिहर उठा। यहां एक आदमखोर तेंदुए ने सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए मौदहा सीएचसी लाया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
तेंदुए ने सात लोगों को किया जख्मी - फोटो : अमर उजाला
यह घटना मौदहा क्षेत्र के फत्ते पुरवा गांव की है। यहां एक तेंदुआ अचानक गांव में घुस आया और ग्रामीणों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
तेंदुए ने सात लोगों को किया जख्मी - फोटो : अमर उजाला
अास-पास के ग्रामीण पीड़ितों की चीख पुकार सुनकर दौड़े चले आए, लेकिन तेंदुआ वहां से भाग निकला। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। वन विभाग के कर्मी व पुलिस गांव पहुंची। 

4 of 5
तेंदुए ने सात लोगों को किया जख्मी - फोटो : अमर उजाला
वन कर्मियों ने तेंदुए की तलाश शुरु कर दी है। वहीं तेंदुए के हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं। घायलों में राम बाबू तिवारी, बद्रीप्रसाद, अतुल, मोहन, रामअवतार, रामदास, हरिअोम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेंदुए ने सात लोगों को किया जख्मी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार यह वारदात उस समय हुई जब खेत पर काम करने के बाद ग्रामीण घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अचानक आदमखोर तेंदुए ने आधा दर्जन लोगों के ऊपर हमला कर दिया। तेंदुए का शिकार हुए ग्रामीणों में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। बाकियों को बांदा जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें