तहसील अध्यक्ष अनुपम पटेल ने आरोप लगाया कि भूमि विवादों में नियम विरुद्ध काम करने से मना करने पर दलाल और निजी रंजिश रखने वाले लोग लेखपालों को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि और संभावित रंजिश की जांच किए बिना ही ट्रैप कार्रवाई कर दी जाती है।
लेखपालों ने अयोध्या के सोहावल में तैनात लेखपाल उत्कर्षदीप के मामले में सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की एसआईटी से जांच कराने की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी। संघ के आह्वान पर प्रदेश की 351 तहसीलों में थाना दिवस का बहिष्कार किया गया। लेखपालों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।