फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, निलंबित

Wed, 18 Mar 2020 03:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में भ्रष्टाचार रोकने को लेकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के तमाम दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। जिलास्तर पर सरकारी कर्मचारी बेखौफ होकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। ताजा मामला जिले की बिंदकी तहसील का है। यहां देवरी बुजुर्ग के लेखपाल सुरेंद्र नाथ तिवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन


वीडियो में इनका कहना है कि कौन हम हीरा, मोती मांग रहे हैं। लेखपाल की ओर से किसान से खसरा बनाने के नाम पर रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो खुद किसान ने ही बनवाया है। किसान का कहना है कि लेखपाल की ओर से खसरा बनाने के लिए रुपये की वसूली की जा रही है। अपनी शिकायत को पुष्ट करने के लिए उसने उसका वीडियो बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें