फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लेखपाल संघ ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर / भरथना। तहसील परिसर भरथना में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने लंबित मांगों को लेकर तहसील परिसर में चार घंटे शांतिपूर्ण धरना दिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम शुभ्रांत शुक्ल को सौंपा। लेखपालों ने पदनाम परिवर्तन, वेतनमान सुधार, एसीपी विसंगति दूर करने, भत्ते बढ़ाने और लंबित तबादलों की सूची जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

लेखपालों ने धरना देते हुए कहा कि नौ साल से पत्राचार और बैठकों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, प्रदेश भर में तीन हजार से अधिक लेखपाल दूर-दराज के क्षेत्रों में तनाव में काम कर रहे हैं। पदोन्नति और डीपीसी भी लंबित है। लेखपालों ने पुरानी पेंशन से वंचित मृतक आश्रित 160 लेखपालों को न्याय दिलाने व जनसंख्या के अनुपात में राजस्व स्टाफ बढ़ाने की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई न होने पर वह क्षेत्र छोड़ने और कार्य बहिष्कार जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे। धरना स्थल पर तहसील अध्यक्ष अजय यादव, सुधीर चतुर्वेदी, रामनरेश सिंह, सुंदर सिंह, नेत्रपाल सिंह, रीतू देवी, श्रद्धा कमल आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार से जसवंतनगर में लेखपाल संघ ने एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। एडीएम को दिए ज्ञापन में लेखपाल संघ ने मांगों का निस्तारण जल्द से जल्द किए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के तहसील अध्यक्ष जहीर खान, तहसील मंत्री मनीष दुबे, अनुराग यादव, अरुण कुमार, मंदीप, मुनेश आदि शामिल रहे।
ताखा तहसील में लेखपालों ने एसडीएम श्वेता मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यहां लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राजेश यादव और पूर्व मंत्री उदय दोहरे के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर रोहित कुमार, शिवम यादव, कुलदीप, सतेंद्र कुमार, संतोष कुमार सहित कई लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें