फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर लेखपाल और दलाल, जमीन की पैमाइश के नाम पर मांगे थे दस हजार

Thu, 20 Apr 2023 11:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat Crime: जमीन की पैमाइश के नाम पर दस हजार की रिश्वत लेते हुए लेखपाल और दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ भ्रस्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में लेखपाल ज्ञानेंद्र सिंह व दलाल सतीश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में डेरापुर तहसील के नासरसेड़ा गांव में जमीन की पैमाइश करने के नाम पर दस हजार की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल और उसके दलाल साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों को टीम ने झींझक नगर की एक चाय की दुकान में रुपये लेते हुए दबोचा।

विज्ञापन

दोनों के खिलाफ मंगलपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को दोनों को लखनऊ की एंटी करप्शन अदालत में पेश किया जाएगा। कमलाबाग नारसेड़ा निवासी नीरज कटियार की जमीन की पैमाइश के लिए एसडीएम डेरापुर ने 13 अप्रैल को आदेश जारी किया था।
स्थानीय लेखपाल कचनारी मड़ैया सिकंदरा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह जमीन की पैमाइश के लिए 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। बाद में नीरज से दस हजार रुपये में पैमाइश के लिए बात तय हुई। इधर, नीरज ने लेखपाल के रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन विभाग के अफसरों से कर दी।

विज्ञापन

टीम ने नोट पर पाउडर लगाकर दिया
वहां से एक टीम जांच के लिए पहुंची। गुरुवार को कस्बा स्थित छुटकन्नी की चाय की दुकान पर रिश्वत की रकम लेने की बात लेखपाल ने तय की थी। इस पर झींझक नगर पहुंची एंटी करप्शन की टीम ने नीरज कटियार को दस हजार रुपये के नोट पाउडर लगाकर दिए।

नोटों की गड्डी लेखपाल को दी
इसके बाद टीम के सदस्य चाय की दुकान पर जाकर बैठ गए। दुकान पहुंचकर नीरज ने रिश्वत के दस हजार रुपये लेखपाल के कहने पर उसके दलाल डेरापुर निवासी सतीश को थमाए। सतीश ने इधर, उधर देखने के बाद नोटों की गड्डी लेखपाल को दे दी।

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज
लेखपाल ने जैसे ही रुपये गिनकर पैंट की जेब में रखे एंटी करप्शन टीम में शामिल इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह व एकता त्यागी ने दोनों को दबोच लिया। मंगलपुर थाने लाने के बाद लेखपाल व उसके साथी दलाल के हाथ धुलवाए गए, तो नोटों में लगा रंग हाथों में उभर आया। टीम के इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने लेखपाल व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

डीएम और एसडीएम को दी गई सूचना
थाना प्रभारी मंगलपुर एसएन सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर की तहरीर पर लेखपाल व दलाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व दलाली की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को दोनों को लखनऊ की एंटी करप्शन अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की सूचना डीएम और एसडीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन

कोई रिश्वत मांगे, तो कंट्रोल रूम में सूचना दें
एंटी करप्शन विभाग के इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत मांगे तो तत्काल एंटी करप्शन विभाग के कंट्रोल रूम के नंबर 9454402484 पर सूचना दें। गोपनीय जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें