कानपुर। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा से 46 फीसदी अभ्यर्थियों ने रविवार को किनारा कर लिया। परीक्षा केंद्र तय था, फिर भी पेपर देने नहीं पहुंच सके। इसकी सटीक वजह नहीं मिल सकी लेकिन कहा गया कि पुलिस भर्ती की एक और परीक्षा थी। इसलिए ज्यादातर अभ्यर्थियों ने पेपर छोड़ा है।
शहर के 107 केंद्रों पर 49,186 स्टूडेंटों को पेपर देना था। दो पालियों की परीक्षा की तैयारी भी पूरी थी लेकिन 54 फीसदी अभ्यर्थी ही पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा देने पहुंच सके। इसकी जानकारी आयोग को दे दी गई है। परीक्षा प्रभारी और एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि पेपर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करा लिया गया है। कहीं से किसी तरह की शिकaायत नहीं मिली है। अभ्यर्थियों की कम उपस्थिति पर आयोग भी चिंतित है। इसकी मुख्य वजह एक ही दिन अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं का होना हो सकता है। अब आयोग वजह तलाशेगा। इससे पहले 50 फीसदी अभ्यर्थियों ने लोअर पीसीएस का पेपर छोड़ा था। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) का पेपर छोड़ने वाले स्टूडेंटों की संख्या भी बढ़ी है।