फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एजेंटिक एआई, साइबर सिक्योरिटी पर दिए व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों और नई तकनीकों से रूबरू कराने के लिए रविवार को हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) में गूगल डेवफेस्ट कानपुर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने एजेंटिक एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई सिक्योरिटी जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों की बारीकियां समझाईं।
विज्ञापन

ध्रुव सिंह ने एआई, डेटा और नेटवर्किंग के समन्वय से क्लाउड आधारित बेहतर सिस्टम तैयार करने की जानकारी दी। आकाश त्रिपाठी ने जेमिनी लाइव एपीआई के माध्यम से रियल टाइम वॉयस एआई एजेंट बनाने की प्रक्रिया समझाई। निखिलेश टायल, रजनी एकुंडे, अपराजिता वर्मा, अजय सिंह करायत, आर्यन जालान और रवि रावल ने भी विभिन्न तकनीकी विषयों पर सत्र लिए। कार्यक्रम में समर्थ मिश्रा, हितांशु साहू, नमन राजपूत, प्रखर दीक्षित, अवांशिका साहू और प्रतीक श्रीवास्तव की प्रमुख भूमिका रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें