फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लक्ष्मणपुर पिलख बी-पैक्स समिति सचिव पर गबन की प्राथमिकी

Fri, 06 Nov 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। लक्ष्मणपुर पिलख स्थित बी-पैक्स समिति का करीब सात लाख रुपये जमा न करने पर समिति के कैडर सचिव के खिलाफ एडीओ सहकारिता ने मंगलपुर थाने में गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मंगलपुर पुलिस ने एडीओ सहकारिता मनोज कुमार निवासी गोखली नगर, कोंच जनपद जालौन ने तहरीर दी। इसमें बताया है कि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, कानपुर देहात की ओर से छह नवंबर 2025 को कार्यालय आदेश जारी कर समिति के कैडर सचिव मुकेश कुमार गुप्ता को समिति का 7,12,068 रुपये की धनराशि जमा कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद 18 नवंबर को दोबारा कार्यालय आदेश जारी किया गया। 22 जनवरी 2026 को अनुस्मारक पत्र भेजकर धनराशि के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद मामला लंबित रहने पर विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं, मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सचिवों की समस्याओं को लेकर वह पूर्व में हड़ताल पर थे। इसी के चलते अधिकारियों ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि मामले में वह हाईकोर्ट से स्टे ले चुके हैं, इसकी प्रति विभागीय अधिकारियों को भी भेजी जा चुकी है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि मामले से जुड़े अभिलेखों और धनराशि के लेनदेन की जांच की जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें