लायर्स एसोसिएशन चुनाव के लिए पहले दिन लायर्स एसोसिएशन के हॉल में 30 वकीलों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें अध्यक्ष के लिए तीन और महामंत्री के लिए पांच पर्चे दाखिल किए गए। नामांकन का काम एडवोकेट राजेंद्र सिंह कुशवाहा, सुरेंद्र त्रिवेदी, पंकज तिवारी और संतोष सिंह ने संभाला।
शनिवार को भी नामांकन पर्चे दाखिल किए जाएंगे। एल्डर्स कमेटी की रोक के बावजूद प्रत्याशियों के जुलूस निकाले जाने पर चेयरमैन युद्धवीर सिंह ने चेतावनी दी है कि आचार संहिता का पालन नहीं करने वाले प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए जाएंगे। इसलिए कोई भी प्रत्याशी अब जुलूस न निकालें।
एल्डर्स कमेटी ने लायर्स एसोसिएशन के हॉल में नामांकन की व्यवस्था की थी। चेयरमैन युद्धवीर सिंह और मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियाज अहमद खां ने प्रत्याशियों के हिसाब से अलग-अलग टेबिल लगवाई थीं।