फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों पर हमले का विरोध

Sun, 17 Apr 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसीएम 4 को ज्ञापन देने के लिए दफ्तर पहुंची अधिवक्ता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने नगर विकास मंत्री आजम खां को रिपोर्ट भेजकर कहा है कि घाटमपुर और बिल्हौर तहसील का न्यायिक क्षेत्र कानपुर नगर में किया जाए। अभी इन दोनों तहसीलों का न्यायिक क्षेत्र कानपुर देहात में है। इसलिए घाटमपुर और बिल्हौर के लोगों को मुकदमों के सिलसिले में माती जाना पड़ता है जो काफी दूर पड़ता है।
विज्ञापन

राजस्व परिषद के आयुक्त व सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा था कि नगर विकास मंत्री आजम खां ने बिल्हौर और घाटमपुर तहसील का न्यायिक क्षेत्र शहर में वापस करने के मामले में रिपोर्ट मांगी है। इसलिए अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजें। इस पर एडीएम फाइनेंस ने जिलाधिकारी की तरफ से रिपोर्ट भेजी है। इसमें कहा गया है कि इन दोनों तहसीलों का प्रशासनिक क्षेत्राधिकार कानपुर नगर में हैं। 2013 में कानपुर देहात कोर्ट माती ट्रांसफर हो गई थी। इससे वादकारियों को काफी दिक्कत होती है। बता दें कि बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन काफी लंबे समय से दोनों तहसीलों का न्यायिक क्षेत्राधिकार कानपुर नगर में करने की मांग कर रहे हैं।
परिवाद पर 27 को सुनवाई
कानपुर। रिगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड के चार पदाधिकारियों के खिलाफ परिवाद में अब स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में 27 अप्रैल को सुनवाई होगी। बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अनूप शुक्ला ने रिगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के अशोक चड्ढा, मोहित गोयल, अनमोल गोयल और धारणा गोयल के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया था। इसमें कहा गया था कि विपक्षियों ने 251 रुपये में फ्रीडम 201 मोबाइल बिक्री का दावा करते हुए चीटिंग की है। अधिवक्ता विजय बख्शी ने बताया कि शनिवार को इस मामले की सुनवाई थी। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें