फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लायर्स एसोसिएशन का मैथा तहसील में 22 मई को होगा चुनाव

Wed, 29 Apr 2026 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। मैथा तहसील में अधिवक्ताओं के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। एल्डर्स कमेटी ने मंगलवार को आम सभा की बैठक में मतदान और मतगणना की तिथि 22 मई तय की। यह चुनाव पूर्व लायर्स एसोसिएशन का कार्यकाल 16 मई को समाप्त होने के बाद कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को तहसील सभागार कक्ष में अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में वरिष्ठता के आधार पर वीरेंद्र सेंगर को एल्डर्स कमेटी का अध्यक्ष घोषित किया गया। कमेटी ने स्पष्ट किया कि पूर्व में कराए गए लायर्स एसोसिएशन के चुनाव का कार्यकाल एक वर्ष के लिए था। यह कार्यकाल 16 मई को समाप्त हो रहा है। जिसके लिए एल्डर्स कमेटी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अधिवक्ताओं ने बैठक में अतिशीघ्र चुनाव कराने की मांग की थी। इसी मांग पर एल्डर्स कमेटी ने चुनाव की विस्तृत तिथियां घोषित कीं।
कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सेंगर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया एक मई से शुरू होगी। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए पांच सदस्यीय समिति भी गठित की गई है। घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक मई से चार मई तक किया जाएगा। मतदाता सूची का प्रकाशन पांच मई को होगा, जिस पर छह मई तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आठ मई को किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की तिथि 12 मई है, जबकि नामांकन वापसी 13 मई को होगी। मतगणना 22 मई को होगी। बैठक में रणविजय सिंह चंदेल, गौरव त्रिवेदी, राघवेंद्र त्रिपाठी, प्रेमचंद वर्मा, आशुतोष पांडेय, रमेश श्रीवास्तव, संपूर्णानंद दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

..................
अकबरपुर समिति का मैथा तहसील में सम्मान

फोटो-45- तहसील अकबरपुर के नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित करते तहसील मैथा के अधिवक्ता। संवाद
शिवली। अकबरपुर तहसील के नवनिर्वाचित सदस्यों का मंगलवार को मैथा तहसील में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहां पहुंचे अकबरपुर तहसील के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन चंद्र दीक्षित ने कहा कि अधिवक्ताओं को एकजुट रहना चाहिए। वह अधिवक्ता संघर्ष के लिए लड़ाई लड़ेंगे। मैथा तहसील के अधिवक्ताओं ने अकबरपुर समिति के अध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष रुचि यादव, महामंत्री बृजेश पाल व पूर्व अध्यक्ष दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष जागेंद्र सिंह, सहमंत्री ध्रुव प्रकाश श्रीवास्तव, पुस्तकालय अध्यक्ष मोहम्मद अयूब, ऑडिटर अमित कुमार यादव को सम्मानित किया गया। यहां पूर्व अध्यक्ष सुधीर भदौरिया, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, गौरव त्रिवेदी, रणविजय सिंह, नेहा शुक्ला, शोभा आदि रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें