फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव: सभी 74 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध, ये रही पूरी जानकारी

Wed, 30 Jul 2025 10:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में गुरुवार दोपहर एक से शाम चार बजे तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में सभी 74 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। गुरुवार को पुस्तकालय में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक प्रत्याशी अपना व्यक्तिगत प्रार्थना पत्र देकर नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। यह जानकारी एल्डर्स कमेटी चेयरमैन रवि मोहन कटियार ने दी।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश यादव, रामप्रताप सिंह चौहान, अरुण कुमार तिवारी, देवनाथ शुक्ल, प्रबल प्रताप सिंह की मौजूदगी में मंगलवार दोपहर नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। नामांकन पत्रों में भरे विवरण और दाखिल दस्तावेजों का मिलान किया गया। सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। अब अध्यक्ष पद पर छह, महामंत्री पर आठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर पांच, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर सात, कोषाध्यक्ष पर चार, संयुक्त मंत्री प्रशासन पर नौ, प्रकाशन पर तीन व पुस्तकालय पर पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैंं।

विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच की गई - फोटो : अमर उजाला
वहीं, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 10 व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 17 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। 7,765 मतदाता 20 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मतदान करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान की प्रस्तावित तारीख 11 अगस्त ही है लेकिन अभी कॉलेज से स्वीकृति पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें