फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नगर निगम कर्मी के अधिवक्ता बेटे ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव, सर्वोदयनगर आरएसपुरम निवासी अधिवक्ता अभिषेक यादव उर्फ निहाल (28) ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। उनके पिता धर्मपाल सिंह नगर निगम में सुपरवाइजर हैं। पत्नी माही ने फंदे से पति का शव लटका देखा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन खुदकुशी के पीछे कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

नवाबगंज में तैनात नगर निगम कर्मी पिता के अनुसार उनका इकलौता बेटा अभिषेक काफी समय से कचहरी में प्रैक्टिस कर रहा था। तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके एक बेटी हनी है। बताया शुक्रवार शाम 7:30 बजे वह घर लौटा और कमरे में चला गया। बहू जब उसे खाने के लिए बुलाने गई तो शव फंदे से लटका पाया। घटना से वह लोग खुद स्तब्ध हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह रही जो इतना बड़ा कदम उठा लिया। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए राजी नहीं थे लेकिन प्रक्रिया की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें