फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की हत्या का मामला: हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, एल्डर्स कमेटी ने यूपी बार कौंसिल को भेजी रिपोर्ट

Sun, 19 Dec 2021 09:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन धर्मवीर सिंह गौर ने बताया कि यूपी बार कौंसिल ने हाईकोर्ट द्वारा मामले को संज्ञान में लेने की बात कहकर तत्काल रिपोर्ट मांगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अराजकतत्वों की पहचान की गई है।
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में हुई थी वकील की हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव में हुई अराजकता और युवा अधिवक्ता गौतम दत्त की हत्या की घटना का हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। पूरे मामले की यूपी बार कौंसिल से रिपोर्ट मांगी गई है। बार कौंसिल के आदेश पर एल्डर्स कमेटी ने घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है। सीसीटीवी फुटेज भी भेजी जा रही है। 
विज्ञापन


बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को हुए हंगामे और तोड़फोड़ के बाद युवा अधिवक्ता की हत्या से गमगीन माहौल के बीच शनिवार को होने वाली एल्डर्स कमेटी की बैठक टाल दी गई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन धर्मवीर सिंह गौर ने बताया कि यूपी बार कौंसिल ने हाईकोर्ट द्वारा मामले को संज्ञान में लेने की बात कहकर तत्काल रिपोर्ट मांगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अराजकतत्वों की पहचान की गई है।

एआरओ से मिली जानकारियों और प्रत्याशियों से मिली लिखित शिकायतों के आधार पर एल्डर्स कमेटी ने चुनाव में हुई अराजकता पर विस्तृत रिपोर्ट शनिवार शाम यूपी बार कौंसिल भेज दी। चेयरमैन ने बताया कि चुनाव के दौरान बार कौंसिल के दो सदस्य भी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। वह अपनी अलग रिपोर्ट हाईकोर्ट को देंगे। चुनाव में पुनर्मतदान या मतगणना को लेकर फैसला भी अब हाईकोर्ट या बार कौंसिल के स्तर से ही होगा। एल्डर्स कमेटी कोई फैसला नहीं लेगी।
विज्ञापन


अधिवक्ता के हत्यारोपी का सरेंडर, बोला, गलती से लगी गोली
अधिवक्ता गौतम दत्त (30) हत्याकांड केे आरोपी भाजपा नेता तरु अग्रवाल ने शनिवार सुबह कैंट थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। हत्यारोपी का दावा है कि उसने इरादतन वारदात को अंजाम नहीं दिया था। हवाई फायरिंग के दौरान हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस जांच कर रही है, जो तथ्य व साक्ष्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। आत्मसमर्पण कराने में एक विधायक की मुख्य भूमिका रही। तरु भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला कोषाध्यक्ष भी है।

एल्डर्स कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद पर्यवेक्षक के रूप में अपनी रिपोर्ट तैयार करूंगा। अधिवक्ता समाज को दिशा देता है, लोकतंत्र का यह खंभा डगमगाया तो अव्यवस्था फैल जाएगी। अराजक वकीलों पर लगाम कसने की जरूरत है। वकीलों की पहचान होते ही ऐसी सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे समाज में संदेश जाए।

विज्ञापन

देवेंद्र मिश्रा नगरहा, यूपी बार कौंसिल सदस्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें