यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग की मानें तो कानपुर के अलावा बांदा, महोबा, कन्नौज, इटावा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रुखाबाद आदि जिलों में एक बार फिर आसमान में बदली छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर एक बार फिर से जोर पकड़ रहा है। मार्च के महीने में पिछले 10 वर्षों में मौसम में इतना परिवर्तन नहीं देखा गया है। मौसम विज्ञानी नौशाद खान ने बताया कि मौसम विभाग के पास जो रिकार्ड हैं उसके अनुसार 2008 के बाद कभी भी मार्च के तापमान में इतना उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है। ऐसी स्थिति पहली बार देखी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
मार्च में न्यूनतम पारे की सामान्य स्थिति 15 डिग्री सेल्सियस तक रहती है। अभी तक मार्च में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। इसी तरह इस महीने अधिकतम तापमान की सामान्य स्थिति 25 डिग्री सेल्सियस होती है।
4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
इस बार पारा 29 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। रात और दिन के तापमान में इतना ज्यादा अंतर भी इस बार ही देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह के अंतराल में दिन में धूप के बीच बादल भी रहेंगे, किसी दिन बूंदाबांदी भी संभव है।