फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: देर रात व्यापारी के घर डकैतों ने बोला हमला तो हर ओर मच गई चीखपुकार, दंपति को किया मरणासन्न

Thu, 24 Oct 2019 11:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन के कदौरा में हथियारों से लैस नकाबपोश आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने बुधवार की देर रात व्यापारी के घर पर धावा बोल दिया। बदमाश अलमारी खोल रहे थे, तभी व्यापारी व उसकी पत्नी जाग गए, जिस पर बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ लाठी और लोहे की राड चलाकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन


दंपति की चीख सुनकर जागी रिश्तेदार युवती को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाश घर से जेवर नगदी लेकर भाग निकले। बच्चों की सूचना पर पड़ोसी व पुलिस पहुंची। देर रात ही तीनों घायलों को जिला अस्पताल से झांसी रेफर कर दिया गया।

 

गुरुवार सुबह एसपी डॉ सतीश कुमार, एएसपी अवधेश सिंह भी फोरेंसिक के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी का कहना है कि घर पर ज्यादा नगदी और जेवर नहीं थी। फिर भी कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। चतेला गांव निवासी राजेश गुप्ता पहले गल्ला व्यापार करते थे और अब घर के बाहर ही परचून की दुकान किए हैं।

बुधवार रात राजेश अपनी पत्नी रानी और तीनों बेटियों अनुष्का(15), अंकिता (12), अंशिका (2) और साढ़ू की 18 साल की बेटी आकांक्षा के साथ घर पर सो रहे थे। इसी बीच रात करीब एक बजे के आसपास नकाबपोश बदमाश घर की कुंडी काटकर मकान में दाखिल हुए और सीधे राजेश के कमरे में जाकर अलमारी खोलने लगे।

 
विज्ञापन

खटपट की आवाज होने पर राजेश और रानी जाग गए। इससे पहले दंपति शोर मचाते बदमाशों ने उन पर लाठी और राड से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आकांक्षा दूसरे कमरे से दौड़कर आई तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाशों को जो भी जेवर नगदी मिली उसे समेट कर भाग निकले।

कुछ देर बाद दूसरे कमरे में बंद बच्चों ने निकलकर पास पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। तब सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को पहले उरई मेडिकल कालेज फिर यहां से झांसी अस्पताल भेज दिया। गुरुवार की सुबह अधिकारी भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची।

फोरेंसिक टीम ने खून से सने बिस्तर व पैरों के निशान के नमूने भी लिए हैं। एसपी का कहना है कि गृहस्वामी की स्थिति कुछ बताने लायक नहीं है। लिहाजा कितनी जेवर नगदी गई है, कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पुलिस की टीमें लगा दी गई है। जल्द खुलासा भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें