फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारा में पिछले वर्ष जली होली स्थल की कराई सफाई

Mon, 02 Mar 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बारा में होलिका दहन स्थल को लेकर बनी ऊहापोह की स्थिति पर रविवार को विराम लग गया। बीते साल जहां होली जलाई गई थी वहीं साफ-सफाई कराई गई। इसके बाद लोगों ने होलिका सजाई है।
विज्ञापन

बारा में परंपरागत होली दहन वाले स्थल के पास पीएनजी पाइप लाइन डाल दी गई है। जबकि ऊपर से हाईटेंशन लाइन बना दी गई है। बीते साल होली जलने वाले स्थल का भूमिप्रबंध समिति ने प्रस्ताव किया है लेकिन अनुमोदन नहीं मिला है। इधर अन्य संप्रदाय के लोग के विरोध की वजह से लोगों ने हाईटेंशन लाइन के नीचे ही होली रख ली थी। पूर्व बीडीसी विकास राठौर ने पूरी स्थिति से लेखपाल व नायब तहसीलदार रवींद्र मिश्र को अवगत कराया था। इसके बाद रविवार को ग्राम प्रधान संतोष कुमार गौतम, पूर्व बीडीसी विकास राठौर, बउवन कश्यप, मुन्ना गुप्ता, मनीष सोनकर की मौजूदगी में बीते साल जलाई गई होली वाले स्थान की साफ सफाई कराई गई। लोगाें ने यहां होली सजाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें