असम के सिलिगुड़ी में उग्रवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए हमीरपुर मौदहा निवासी सिपाही नरेश कुमार पाल (35) को अंतिम विदाई देने के लिए हर किसी आंखें नम हो गईं। ‘भारत माता की जय’, ‘नरेश अमर रहे’ जैसे नारे लगाकर जिला प्रशासन, पुलिस और सेना के अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बुधवार की सुबह मौदहा के गहरौली खुर्द गांव के अलावा आसपास के तमाम गांवों के लोग शहीद के अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस दौरान शहीद के भाई बचनेश पाल ने कहा कि मेरा भाई अमर हो गया है। भारतीय सेना में हम अपने घर से दूसरा जवान तैयार कर भेजेंगे। भारत माता की सेवा के लिए हमारा परिवार कई पीढ़ियों से सेना में अपनी सेवायें दे रहा है।
विज्ञापन
तिरंगे में लिपटकर आया भारत मां का सपूत
2 of 3
तिरंगे में लिपटकर आया भारत माता का सपूत
- फोटो : अमर उजाला
शहीद नरेश का शव बुधवार को तिरंगे के साथ लिपटकर आया। यह समां देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गये।
पूरे सम्मान के साथ दी गई शहीद को विदाई
- फोटो : अमर उजाला
शहीद नरेश को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया इसके बाद अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद सभी लोगों ने शहीद की आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से नरेश के भाई बचनेश पाल को 20 लाख रुपये की चेक देने का आश्वसान दिया गया। वहीं एमएलसी रमेश की ओर से 51 हजार रुपये दिये गए। इसके अलावा बसपा प्रत्याशी संजय दीक्षित ने शहीद के परिजनों को 50 हजार रुपये देते हुए अपना दुख जाहिर किया।