फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैटेट में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 23 अप्रैल तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उतर प्रदेश संयुक्त कृषि प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) में आवेदन की अंतिम तिथि को लॉकडाउन के चलते बढ़ाकर 23 अप्रैल कर दिया गया है। अभी तक आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि सीएसए इस बार परीक्षा का आयोजन कर रहा है। 14, 15 एवं 16 मई को होने वाली परीक्षा की तिथि भी बढ़ने की संभावना है। हालांकि इसका निर्णय शासन लेगा।
डॉ. सिंह ने बताया प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालयों (अयोध्या, मेरठ, बांदा और कानपुर) में करीब 14 हजार छात्र फार्म तो भर चुके हैं पर लॉकडाउन के चलते कई फीस नहीं जमा कर पाए हैं। अधिक जानकारी के लिए यूपीकैटेट की वेबसाइट upcatet.org पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें