फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर बैठे युवक को उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज। गंगाघाट रेलवे स्टेशन के डाउन रेल पथ पर खड़ी एक मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति चढ़ गया। सूचना पर स्टेशन अधीक्षक आरपीएफ के साथ पहुंचे और समझा बुझाकर उसे उतारा।
विज्ञापन

गुरुवार शाम करीब 4.20 बजे लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी गंगाघाट रेलवे स्टेशन के डाउन रेल पथ पर सिग्नल न मिलने के कारण खड़ी हो गई। इसी बीच वहां एक मानसिक रूप से बीमार युवक पहुंचा और वह गार्ड डिब्बे से सटे डिब्बे में चढ़कर बैठ गया। कद छोटा होने के कारण ओएचई से कुछ दूरी पर रहा। जिससे उसकी जान बच गई। गार्ड ने जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी तो तत्काल ओएचई आपूर्ति बंद कराई गई। स्टेशन अधीक्षक कुंवर पाल ने बताया कि 4.30 से 4.40 बजे तक दस मिनट के लिए आपूर्ति बंद रही। इसी बीच आरपीएफ न उसे किसी तरह समझाकर उतारा और रेलवे स्टेशन से बाहर किया। फिर रेलवे स्टाफ ने राहत की सांस ली।, उधर, गुरुवार को दो घंटे का ब्लाक लेकर ओएचई मरम्मत की गई। दोपहर 2.10 से शाम 4.10 बजे तक गंगापुल से मगरवारा रेलवे स्टेशन के बीच डाउन रेल पथ पर कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें