कन्नौज के तालग्राम में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में लांस नायक की मौत हो गई। पत्नी-बेटी समेत कार चालक गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को लखनऊ के आर्मी कैंट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। लांस नायक लखनऊ स्थित अपनी ससुराल में सास की मौत होने की सूचना पर परिवार समेत कार से आ रहे थे।
तभी तालग्राम थानाक्षेत्र के अमोलर गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। आंबेडकर नगर जनपद के अल्लापुर थानाक्षेत्र के गांव हिसामुद्दीनपुर पीपरा निवासी मिथुन कुमार यादव (30) पुत्र शिवशंकर यादव आर्मी के अंबाला कैंट में सिगनल रेजिमेंट में लांस नायक के पद पर तैनात थे। शनिवार को लखनऊ निवासी उनकी सास की मौत हो गई थी।