फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्क्रैप कारोबारी के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने प्लास्टिक स्क्रैप कारोबारी के दफ्तर का दरवाजा खोलकर लाखों की नकदी पार कर दी। शनिवार सुबह दफ्तर पहुंचे कारोबारी को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


करपात्रीनगर जूही बारादेवी अशोक कुमार गुप्ता प्लास्टिक स्क्रैप कारोबारी हैं। उनके घर की निचली मंजिल पर ही उनका कार्यालय बना हुआ है। अशोक के मुताबिक देर रात करीब 3 से साढ़े तीन बजे के बीच दरवाजा खोलकर कार्यालय में घुसे चोरों ने दराज में रखे लाखों रुपए पार कर दिए और भाग निकले। किदवईनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों के आने और जाने के संभावित रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें