उम्मीद थी कि बेइज्जती के डर से रिपोर्ट नहीं दर्ज कराएंगे
आरोपी सनी ने बताया कि उसे उम्मीद थी कि बेइज्जती के डर से मैनेजर चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराएंगे, लेकिन अगले दिन उन्होंने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने उनके घर में लगे कैमरों के फुटेज निकाले। इसके आधार पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़ित ने पहले गे डेटिंग जैसे एप का जिक्र नहीं किया था। विवेचना में यह बात सामने आने पर जांच की जाएगी। देखा जाएगा कि आरोपियों ने इससे पहले तो नहीं किसी और को शिकार बनाया है। - रविन्द्र कुमार, डीसीपी साउथ